Headlines
Loading...
Ziggy Learner
  • Home
  • हटके खबर
  • हमारा भारत
  • आस्था
  • हेल्थकेयर
  • ताजा खबरें
    • देश
      • जगह
      • लोग
      • राजनीति
      • खेल
    • हेल्थकेयर
      • खाना
      • उपाय
      • बिमारी
      • इलाज़
    • कारोबार
      • पैसा
      • कमाई
      • Startups
    • जानना जरूरी हैं !
      • हेल्थ
      • लाइफस्टाइल
      • मनोरंजन
      • फैशन
      • मौसम
      • भारतीय रेल
      • कृषि
  • शिक्षा
    • नौकरी
    • कौशल
    • योग्यता
    • कंप्यूटर
    • Skill India
    • Digital Marketing
  • टेक्नोलॉजी
    • वेबसाइट
    • मोबाइल एप्लीकेशन
    • स्मार्टफोन
    • गैजेट्स
    • सॉफ्टवेयर
    • उपकरण
    • ऑटोमोबिल
Home  ›  भारतीय रेल  ›  हटके खबर  ›  हमारा भारत
भारतीय रेल : जानिए भारत की पहली AC ट्रेन को कैसे किया जाता था ठंडा? बेहद रोचक है इसके पीछे की कहानी...
भारतीय रेल हटके खबर हमारा भारत

भारतीय रेल : जानिए भारत की पहली AC ट्रेन को कैसे किया जाता था ठंडा? बेहद रोचक है इसके पीछे की कहानी...

Leave a Reply
A+ A-

भारतीय रेलवे  को भारत की लाइफलाइन  कहा जाता है। भारतीय रेल एशिया का दूसरा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क हैं, जबकि दुनिया में तीसरे स्थान पर है। भारतीय रेल से हर दिन लाखों लोग यात्रा करते हैं।भारतीय ट्रेनों में कई तरह की बोगियां लगाई जाती हैं। ट्रेनों में सामान्य, स्लीपर, 3rd क्लास एसी, 2nd क्लास एसी और 1st क्लास एसी की बोगियां लगाई जाती हैं। इसके अलावा भारतीय रेलवे कई ऐसी ट्रेनें भी चलाता है जिसमें सिर्फ एसी बोगियां होती हैं। 

आईए जानते हैं भारत की किस ट्रेन में सबसे पहले एसी बोगी का इस्तेमाल हुआ था , और कहां से इसको शुरू किया गया था। 

भारत की पहली एसी ट्रेन
भारत की पहली एसी ट्रेन

1928 में शुरू हुई थी एसी ट्रेन

भारत की पहली एसी ट्रेन की शुरुआत 93 साल पहले 1 सितंबर 1928 को हुई थी और इसका नाम फ्रंटियर मेल था। पहले इस ट्रेन का नाम पंजाब एक्सप्रेस था। इस ट्रेन में साल 1934 में एसी कोच जोड़े गए थे जिसके बाद इसका नाम बदलकर फ्रंटियर मेल कर दिया गया। उस समय यह राजधानी ट्रेन की तरह थी।

फ्रंटियर मेल
फ्रंटियर मेल

जानिए ट्रेन को कैसे किया जाता था ठंडा

वर्तमान समय में एसी कोच को ठंडा करने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन उस समय ऐसा नहीं था। उस समय बर्फ की सिल्लियों से ट्रेन को ठंडा रखा जाता था। एसी कोच के नीचे बाॅक्स में बर्फ रखा जाता था और फिर पंखा लगा दिया जाता था। इस पंखे की मदद से एसी कोच को ठंडा किया जाता था।

पंखे की मदद से एसी कोच को ठंडा
भारत की पहली एसी ट्रेन फ्रंटियर मेल

जानिए कहां से कहां तक चलती थी ट्रेन

भारत की पहली एसी ट्रेन फ्रंटियर मेल मुंबई से अफगानिस्तान की सीमा तक जाती थी। इस ट्रेन से अंग्रेज अधिकारियों के अलावा स्वतंत्रता सेनानी भी यात्रा करते थे। यह ट्रेन दिल्ली, पंजाब और लाहौर के रास्ते 72 घंटे में पेशावर तक जाती थी। यात्रा के दौरान पिघल चुकी बर्फ को अलग-अलग स्टेशनों पर निकाल दिया जाता था और उसमें नई बर्फ की सिल्लियां रखी जाती थीं। इस ट्रेन से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने यात्रा की थी। 

भारत की पहली एसी ट्रेन फ्रंटियर मेल
भारत की पहली एसी ट्रेन फ्रंटियर मेल

ट्रेन की खासियत

इस ट्रेन की सबसे बड़ी खासियत यह थी कि यह सही समय पर चलती थी और कभी लेट नहीं होती थी। एक बार ट्रेन लेट हो गई तो ड्राइवर से जवाब मांगा गया था। साल 1940 तक इस ट्रेन में 6 कोच होते थे और करीब 450 लोग यात्रा करते थे। आजादी के बाद यह ट्रेन मुंबई से अमृतसर तक चलने लगी। 1996 में इस ट्रेन का नाम बदलकर गोल्डन टेम्पल मेल कर दिया गया। 



Share On Facebook Share On twitter
Khabar Bazaar

Khabar Bazaar

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

ज़्यादा पोस्ट लोड करें

Translate

चलिये और अधिक जानते हैं...

आस्था उपाय वास्तुशास्त्र हटके खबर हमारा भारत हेल्थ हेल्थकेयर इलाज़ ज्योतिष पेड़ और पौधें बिमारी लाइफस्टाइल खाना झील भारतीय रेल मंदिर

विशिष्ट पोस्ट

चित्र

यह भी देखें...

  • AASUBH PLANTS : घर पर न लगाएं ये 10 पौधे, सुख, समृद्धि और सफलता से है इनका संबंध....
    आस्था ज्योतिष पेड़ और पौधें वास्तुशास्त्र AASUBH PLANTS : घर पर न लगाएं ये 10 पौधे, सुख, समृद्धि और सफलता से है इनका संबंध.... नवंबर 01, 2021
    वृक्ष का महत्व हर मनुष्य के जीवन में सबसे अहम है। इसके बिना धरती की कल्पना भी कोई नहीं कर सकता है। वृक्ष से हमें ऑक्सीजन मिलती है जिसकी वजह से जीव जंतु सांस ले पाते हैं। घर में पौधे होने के …
  • OUR INDIA : चलिये जानते है, जटोली शिव मंदिर-सोलन, हिमाचल प्रदेश के बारे में.. महादेव का विशाल मंदिर।
    आस्था मंदिर हटके खबर हमारा भारत OUR INDIA : चलिये जानते है, जटोली शिव मंदिर-सोलन, हिमाचल प्रदेश के बारे में.. महादेव का विशाल मंदिर। नवंबर 01, 2021
    भारत में रहस्यमय और प्राचीन मंदिरों की कोई कमी नहीं है। देश के कोने-कोने में कई मशहूर मंदिर आपको देखने को मिल जाएंगे। इनमें से कई मंदिरों को लोग चमत्कारी और रहस्यमय भी मानते हैं। आज हम आपको …
  • हेल्थकेयर : ब्लड शुगर कम होने के लक्षण, मरीज को ये पांच चीजें खिलाने से जल्द मिलेगा लाभ !
    इलाज़ उपाय बिमारी हेल्थ हेल्थकेयर हेल्थकेयर : ब्लड शुगर कम होने के लक्षण, मरीज को ये पांच चीजें खिलाने से जल्द मिलेगा लाभ ! नवंबर 10, 2021
    लो ब्लड शुगर  क्या है? डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है, जिसको नियंत्रित करने के लिए मरीजों को अपनी डाइट और लाइफस्टाइल पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। शुगर लेवल बढ़ने पर उसे कंट्रोल करने के …
  • MYSTERIOUS LAKE : यहां आने वाला कभी लौटकर नहीं जाता है वापस, कई लोग हो चुके हैं गायब...
    झील हटके खबर हमारा भारत MYSTERIOUS LAKE : यहां आने वाला कभी लौटकर नहीं जाता है वापस, कई लोग हो चुके हैं गायब... नवंबर 01, 2021
    दुनियाभर में ऐसी कई जगहें हैं, जो अजब-गजब रहस्यों से भरी हुई हैं। कुछ जगह तो ऐसे हैं, जिनके बारे में किसी को कुछ भी नहीं पता है। आज हम आपको एक ऐसी ही रहस्यमय घाटी के बारे में बताने जा रहे है…
  • वास्तु शास्त्र : धन-समृद्धि के लिए घर में इस जगह लगाएं पांच तुलसी के पौधे, साथ ही रखें दूसरी बातों का ध्यान
    आस्था पेड़ और पौधें वास्तुशास्त्र वास्तु शास्त्र : धन-समृद्धि के लिए घर में इस जगह लगाएं पांच तुलसी के पौधे, साथ ही रखें दूसरी बातों का ध्यान नवंबर 17, 2021
    वास्तु शास्त्र बहुत ही प्राचीन शास्त्र है। इसमें जीवन को सुखी और संपन्न बनाने के लिए बहुत से नियम व महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं। वास्तु में दिशाओं और ऊर्जा का बहुत महत्व बताया गया है। वास्…
  • रोज सुबह मुख्य द्वार पर करेंगे ये कार्य तो घर में होगा मां लक्ष्मी का आगमन...
    आस्था ज्योतिष वास्तुशास्त्र रोज सुबह मुख्य द्वार पर करेंगे ये कार्य तो घर में होगा मां लक्ष्मी का आगमन... नवंबर 02, 2021
    घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे इसके लिए सकारात्मक ऊर्जा का संचार होना बेहद आवश्यक होता है। यदि घर में सकारात्मक ऊर्जा की कमी होने लगें और नकारात्मकता बढ़ जाए तो पारिवारिक और आर्थिक दोन…
Footer Logo

About us

On Ziggy Learner you will find all the Latest News related with Health, Lifestyle, Astrology, Vastushastra, Railway, Technology and Different Websites, Myths and Facts about India and many more...

Follow us

  • Home
  • About
  • Contact
  • Google News
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Sitemap